Availability: In Stock

निर्वाचन प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता

SKU: 978-93-48421-01-2

Original price was: ₹995.00.Current price is: ₹800.00.

Category:

Description

भारतीय चुनाव प्रणाली की अनेक समस्याएं हैं। इन समस्याओं के समाधान के बगैर जनतंत्र की स्थापना नहीं की जा सकती है। साथ ही मतदाता की बढ़ती हुई समझदारी, उम्मीदवारों को अपने अधिकार का बोध, राजनीतिक दलों का गठन, तेजी से बदलता हुआ परिवेश आदि परिस्थितियों ने भारत में मतदान व्यवहार को प्रभावित किया है। आज निर्वाचन में उम्मीदवारों एवं नेतृत्व वर्ग द्वारा नैतिकता का उल्लंघन आदि देखने को मिलता है। भारत में आदर्श आचार संहिता का प्रादुर्भाव राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के मार्ग निर्देशन के लिए राजनीतिक दलों की सहमति से हुआ है। भारतीय निर्वाचन व्यवस्था में चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रभावी बनाने के लिए आदर्श आचार संहिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रस्तुत पुस्तक में भारतीय निर्वाचन व्यवस्था के समक्ष चुनौतियों के समाधान में आदर्श आचार संहिता की महत्वपूर्ण भूमिका का परिचय दिया गया है। आदर्श आचार संहिता द्वारा क्षेत्रीयातावाद, सांप्रदायिकता, चुनावों में धन, अनियंत्रित भाषण बाजी आदि राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याओं पर बहुत सीमा तक लगाम लगाई है। भारतीय राजनीति में आदर्श आचार संहिता ने लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आदर्श आचार संहिता द्वारा भारतीय निर्वाचन व्यवस्था का स्वरूप इस प्रकार निर्धारित किया गया है ताकि नागरिक निर्भीक होकर मतदान का प्रयोग कर सकें। आचार संहिता ने भयभीत मतदाताओं में राजनीतिक जागरूकता तथा देश के सभी नागरिकों के मत का सही प्रयोग के साथ लोक कल्याण के संवर्धन हेतु प्रभावकारी सरकार के निर्माण में मदद प्रदान की है।

यह अध्ययन भारतीय राजनीति की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए चुनावी प्रणाली की स्पष्ट संरचनात्मक और कार्यात्मक कमियों और खामियों में एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता को प्रभावित करने वाले ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं की जांच करने का मेरा गंभीर प्रयास है। वर्तमान अध्ययन हमारी चुनाव प्रणाली में व्याप्त भ्रष्ट प्रथाओं और मतदान अपराधों और अन्य बुराइयों का विश्लेषण करता है। चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता को प्रभावित करने वाले ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं की जांच करने का मेरा गंभीर प्रयास रहा है। इस अध्ययन में भारत में चुनाव प्रणाली की वृद्धि और विकास, चुनाव कराने में चुनाव आयोग की भूमिका और आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने का भरसक प्रयास है।

Additional information

Author Name

ISBN

Language

Publisher

Edition

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “निर्वाचन प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता”

Your email address will not be published. Required fields are marked *